Thursday, 25 June 2015

सलमान मामले में गवाह की मौत की जांच के लिये याचिका

मुंबई: बम्बई हाई कोर्ट में आज दायर एक याचिका में उन परिस्थितियों की महाराष्ट्र सरकार और पुलिस से जांच कराने की मांग की गई है जिसके कारण 2002 के हिट एंड रन मामले के एक प्रमुख गवाह की मौत हो गई थी. इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को पिछले महीने दोषी ठहराया गया था.

पुणे के कार्यकर्ता हेमंत पाटिल की ओर से दायर याचिका में कहा गया है, ‘‘अभिनेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए जिसने कथित तौर पर गवाह एवं अपने पुलिस बॉडीगार्ड रवींद्र पाटिल पर सुनवाई के दौरान तथ्यों का खुलासा नहीं करने के लिए दबाव का इस्तेमाल किया था.’’ याचिकाकर्ता के वकील आर एन कचावे ने बताया कि याचिका यथासमय सुनवाई के लिए आएगी.

 

याचिका में आरोप लगाया गया है, ‘‘सुनवायी के दौरान यह खुलासा हुआ था कि सलमान खान और अन्य अज्ञात व्यक्तिय...

No comments:

Post a Comment