लॉस एंजेलिस: टेलीविजन रियलिटी स्टार किम कर्दशियां ने खुलासा किया है कि वह एक लड़के को जन्म देंगी. वेबसाइट 'ऐसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, किम ने रविवार को तस्वीरें साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर अपने पति केनी वेस्ट की एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह बेटी नॉर्थ वेस्ट के साथ दिख रहे हैं.
इस तस्वीर के साथ एक संदेश पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा है, "हम जब आपके (केनी) साथ यात्रा पर हों, तो ये वो बेशकीमती पल होते हैं, जिनके लिए मैं जीती हूं. आप नॉर्थ के बहुत अच्छे पिता हैं और हमारे आने वाले बेटे के भी सर्वश्रेष्ठ पिता होंगे."
No comments:
Post a Comment