Thursday, 25 June 2015

HWL: आज होगी भारत और पाकिस्तान की बड़ी भिड़ंत

एंटवर्प: भारत और पाकिस्तान की हॉकी टीमें शुक्रवार को हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) सेमीफाइनल के ग्रुप मुकाबले में आमने-सामने होंगी. अपने शुरुआती दो मैच जीतकर शानदार लय में चल रही भारतीय टीम हर हाल में जीत चाहेगी.

 

दूसरी ओर, पाकिस्तानी टीम आस्ट्रेलिया से मिली करारी हार से उबरते हुए टूर्नामेंट के 'सबसे बड़े मैच' को अपने नाम करना चाहेगी.

भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में फ्रांस और पोलैंड को हरा चुकी है और अपनी रणनीतियों को लागू करने में सफल रही है.

मुख्य कोच पॉल वैन ऐस की 10 ऑन 10 वाली नई रणनीति के तहत खेल रही भारतीय टीम का मकसद पाकिस्तान के खिलाफ भी अपनी लय बरकरार रखने पर रहेगा.

No comments:

Post a Comment