Thursday, 25 June 2015

राष्ट्रीय कबडडी खिलाड़ी के साथ मारपीट, छेड़छाड़

कानपुर: शहर के बर्रा इलाके में रहने वाली राष्ट्रीय महिला कबडडी टीम की एक खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस को मेडिकल में सामान्य चोंटे मिली लेकिन प्राइवेट मेडिकल में नाक में फ्रेक्चर की बात भी सामने आई. पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है और अब पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. मामला आठ दिन पुराना है लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नही की और बहुत ही हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था लेकिन आज एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मेडिकल के बाद आरोपियों के खिलाफ कई धारायें बढ़ा दी गयी है तथा आरोपियों को पकड़ने के लिये एसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में दो टीमें गठित की है.

शहर के बर्रा आठ इलाके में रहने वाली स्नेहा सिंह उर्फ डॉली ने पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रीय कबड्डी टीम में उसका चयन हो गया है और वह पालम दिल्ली में ट्रेनिंग कर रही है. 15 जून को वह कानपुर स्थित अपने घर के पास थी तभी मोहल्ले के दो लड़को उजाला ठाकुर और गांधी ने उसके साथ बदतमीजी और छेड़छाड़ की जिसका उसने विरोध किया . इस पर यह दोनो युवक...

No comments:

Post a Comment