Wednesday, 24 June 2015

10 हरकतें जिससे होती है ड्रग्स लेने वाले बच्चों की पहचान

नशा कैसा भी हो, बुरा होता है. बर्बादी का दूसरा नाम है नशा. ये नशा किशोरों को तेजी से अपनी ओर खींच रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की 5 फीसदी आबादी नशे के खतरनाक स्तर को पार कर चुकी है. ऐसे में अगर आपको शक है कि आपका बच्चा ड्रग्स या सिगरेट की ओर जा रहा है, तो हम आपको 10 ऐसे तरीके बताने चल रहे हैं. जिनसे पता चल जाएगा कि आपका बच्चा किस ओर जा रहा है. आगे की स्लाइड्स में जानिए, ड्रग्स लेने वालों की पहचान कैसे हो- अकेलापन: अगर आपका बच्चा घर में होकर भी अकेले में रहना पसंद करता है, तो यकीनन ये चिंता की बात है. हालांकि वजह पढ़ाई लिखाई भी हो सकती है. पर एकाकी रहने के साथ ही अगर वो चिड़चिड़ा भी हो जाए, तो समझ लीजिए कि दाल में कुछ काला है. इस दौरान अगर बच्चा कुछ देर के लिए घर से बाहर जाए, और फिर अपने कमरे में चुपचाप घंटो के लिए दुबक जाए. तो शक यकीन में बदल लीजिए. जल्दी जल्दी मूड बदलना: अगर आपके घर में कोई किशोर है. और वो पिछले कुछ समय से अजीब व्यवहार कर रहा हो, तो बात सोचनीय हो जाती है. खासकर वो बालक, जो कुछ देर पहले दुखी था और अब खिलखिलाकर हंस रहा हो. लोगों से घुलमिल रहा है. बात बात प...

No comments:

Post a Comment