Wednesday, 15 July 2015

सलमान की 'बजरंगी भाईजान' को नहीं मिल रहे रिलीज़ के लिए स्क्रीन्स

नई दिल्ली: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ईद के मौके पर इस शुक्रवार रिलीज़ हो रही है. लेकिन उससे पहले सिनेमाघरों में आई फिल्म 'बाहुबली' जबरदस्त कमाई कर नित नए रिकॉर्ड बना रही है. लेकिन अब 'बाहुबली' ने ''बजरंगी भाईजान' के आगे एक नई चुनौती खड़ी कर दी है.

फिल्म के निर्माताओं के सामने अब नई चुनौती है कि उन्हें फिल्म के लिए पर्याप्त सिनेमाघर नहीं मिल रहे. जी हां, खबरों की मानें तो दक्षिण भारत में सलमान और करीना कपूर की इस फिल्म के लिए स्क्रीन्स की कमी हो गई है. इसकी वजह 'बाहुबली' को बताया जा रहा है.

पिछले शुक्रवार रिलीज़ हुई एस. एस. राजमौली की इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा में कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और नए कीर्तिमान बनाए हैं. फिल्म ने सबसे ज्यादा कारोबार भी दक्षिण भारत से ही किया है. फिल्म सुपरहिट हो रही है और दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद आ रही है.

इरोस इंटरनेशनल को सलमान स्टारर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के लिए पूरे स्क्रीन नहीं मिल रहे. सूत्रों के...

No comments:

Post a Comment