मुंबई/नई दिल्ली: अभिनेता अजय देवगन ने कहा है कि वह अपनी पत्नी काजोल और सुपरस्टार शाहरूख खान को पर्दे पर एकसाथ देखने की ख्वाहिश रखते हैं और वे इस बात से खुश हैं कि दोनों एक फिल्म में फिर से साथ दिखने वाले हैं.
रोहित शेट्टी की ‘‘दिलवाले’’ में शाहरूख और काजोल की लाजवाब जोड़ी अभिनय कर रही है जो ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’’, ‘‘कुछ कुछ होता है’’ और ‘‘कभी खुशी कभी गम’’ में दिख चुके हैं.
इससे पहले वे आखिरी बार 2010 में आई फिल्म ‘‘माई नेम इज खान’’ में दिखे थे.
अजय ने बताया, ‘‘मैं बहुत खुश हूं कि वे एकसाथ काम कर रहे हैं. मैं उन्हें पर्दे पर फिर से द...
No comments:
Post a Comment