Wednesday, 15 July 2015

सलमान के लिए कश्मीर में शूटिंग 'असाधारण' अनुभव

नई दिल्ली: सलमान खान का कहना है कि कश्मीर में फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग एक 'असाधारण' अनुभव है. उन्होंने कहा कि यह जगह हर बार हवा के एक ताजा झोंके के साथ स्वागत करती है.

सलमान ने बताया, "कश्मीर में शूटिंग करने का अनुभव असाधारण है. यह खूबसूरत लोगों वाली खूबसूरत जगह है. हमारे देश में हमारे पास इतनी जबर्दस्त जगह हैं और हम वहां शूटिंग नहीं करते, हम कितने मूर्ख हैं."

सलमान ने यहां मंगलवार को एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कश्मीर में शूटिंग से संबंधित बातें बताईं. इस कार्यक्रम में फिल्म की पूरी टीम-निर्देशक कबीर खान, करीना कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, गायक मीका सिंह, अदनान सामी, सलमान खान फिल्म्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जुबीन नौटियाल और अमर बुटाला मौजूद थे.

No comments:

Post a Comment