नई दिल्ली: आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त जस्टिस आर एम लोढा समिति के फैसले में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया. इस फैसले के बाद अब आईसीसी के चेयरमैन और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.
आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष मुस्तफा कमाल ने श्रीनिवासन के आईसीसी चेयरमेन पद पर बने रहने को लेकर सवाल उठाते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा कि उन्हें अब तूंरत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. लंदन से फोन पर बात करते हुए मुस्तफा कमाल ने आईसीसी की 2014 के मीटिंग का हवाला देते हुए श्रीनिवासन से इस्तीफा मांगा है. आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि 2014 में हुए आईसीसी के सालाना बैठक में चेयरमैन श्रीनिवासन से जब आईपीएल फिक्सिंग में चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर सवाल पूछे गए थे तो उन्होंने कहा था क...
No comments:
Post a Comment