news, blogs, Bollywood, Hollywood and interesting news . funn, sports, beauty, education
Thursday, 16 July 2015
चीन में बने अपने ही ड्रोन को मारकर भारत पर पाकिस्तान लगा रहा है आरोप!
दिल्ली: भारतीय ड्रोन को एलओसी के करीब मार गिराने के पाकिस्तानी दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं. (भारतीय) सेना के उच्च पदस्थ सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया कि जिस ड्रोन को पाकिस्तान भारत का खुफिया ड्रोन बता रहा है, वो दरअसल, पाकिस्तानी पुलिस का है. पाकिस्तानी पुलिस को कुछ दिन पहले ही इस तरह के 50 ड्रोन निगरानी करने के लिए दिए गए थे. पाकिस्तानी पुलिस को ये ड्रोन दे तो दिए गए थे, लेकिन उन्हे अभी तक उन्हे इसे चलाने की ट्रैनिंग नहीं दी गई थी. बहुत संभव है कि ट्रैनिंग के दौरान ही पाकिस्तानी पुलिस के इस ड्रोन को पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के करीब मार गिराया. पाकिस्तान सेना को इस बात की जानकारी नहीं थी कि पाकिस्तानी पुलिस ही ये ड्रोन ओपरेट कर रहे है. और एलओसी के करीब होने के चलते पाकिस्तानी सेना ने इस भारतीय ड्रोन घोषित कर दिया.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment