Thursday, 16 July 2015

बाहुबली बनाम बजरंगी... अब आएगा मजा!

जिसका डर था वही हुआ... बजरंगी भाईजान के सामने बाहुबली खड़ा है.. वो बाहुबली जिसने अपने हिस्से की कमाई भी कर ली है और अब बजरंगी के बिजनेस में भी सेंध लगाने वाला है. अब तक सबकुछ सलमान के स्टारडम के हिसाब से चल रहा था.. रिलीज से ठीक पहले सिर्फ ‘आई लव न्यू यॉर्क’ जैसी पुरानी फिल्म और अगले हफ्ते ‘मसान’ जैसी कम चर्चित फिल्म रिलीज होने वाली थी.. थियेटर के टिकटों के रेट बीस फीसदी बढ़ा दिए गए, जबरदस्त प्रमोशन का सिलसिला शुरू हुआ और लगा कि फिर सारे रिकॉर्ड टूटेंगे.. खुद सलमान दो दिन पहले तक कह रहे थे कि हर फिल्म पिछले का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ही बनाते हैं... लेकिन अब दांव पलटने लगा है. दक्षिण भारत में थियेटर मालिक रिलीज के लिए स्क्रीन देने को तैयार नहीं है.. बाहुबली पांच दिनों में सफलता के तमाम कीर्तिमान बनाती जा रही है और अब बारी है बजरंगी से मुकाबले की.. नतीजा जो भी हो लेकिन अब आएगा मजा!

अभी तक खबर है कि सलमान की फिल्म 4500 स्क्रीन में रिलीज होने वाली है लेकिन अगर दक्षिण भारत में बाहुबली का यही क्रेज रहा तो फिल्म को जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ सकता है.. जब हिंदी में डब संस्करण ...

No comments:

Post a Comment