सलमान ने मीका के साथ गाना भी गाया. 'बजरंगी भाईजान' शुक्रवार को रिलीज हो रही है. सलमान खान ने एस एस राजमौली की फिल्म बाहुबली को लेकर पूछे गए सवाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.
सलमान खान ने कहा, "बॉलीवुड में भी ऐसी ''लार्जर दैन लाइफ'' फिल्में बनतीं हैं. बॉलीवुड में आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशक ऐसी ही फिल्में बनाते हैं. बाहुबली एक पीरियड फिल्म है. बजरंगी भाईजान भी ''लार्जर दैन लाइफ'' फिल्म है.''
क्या बजरंगी भाईजान किक की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? सलमान खान ने कहा, ''हम फिल्म इसीलिए बनाते हैं कि वो सुपरहिट हो. हमने किक बनाई उसने रिकॉर्ड तोड़े. अब हमारी बजरंगी भाईजान से भी यही उम्मीदें हैं.''
...
No comments:
Post a Comment