Thursday, 16 July 2015

ब्रिटिश सेना में 10 में से चार महिलाएं यौन उत्पीड़न की शिकार

लंदन: एक नये सर्वे में ब्रिटेन की सेना में 40 प्रतिशत से अधिक महिलाओं के यौन उत्पीड़न का शिकार होने का दावा किए जाने के बीच ब्रिटिश सेना नेतृत्व के लिए नई आचार संहिता शुरू करने जा रही है.

ब्रिटिश सेना द्वारा कराए गए इस सर्वे में यह भी पाया गया कि पीड़ितों का बहुत बडा हिस्सा इस भय से मामले की शिकायत अधिकारियों से नहीं करता कि उनके करियर की संभावनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा.

महिला सैनिकों में आधे से थोड़ा कम (44 प्रतिशत) का मानना है कि सेना के कुछ हिस्सों में यौन उत्पीड़न की समस्या है.

सात हजार महिला सैनिकों पर किए सर्वे में पाया गया है कि करीब 13 प्रतिशत महिलाओं को विशेषतौर पर परेशान करने वाले अनुभव हुए जबकि केवल तीन प्रतिशत ने ही औपचारिक लिखित शिकायत की.

सेना प्रमुख जनरल सर निक कार्टर ने बीबीसी से कहा कि महिला सैनिकों के यौन उत्पीड़न का स्तर पूरी तरह से अस्वीकार्य है.

No comments:

Post a Comment